रवि-पुष्य नक्षत्र पर नहर के गणेशजी का होगा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक

0
26

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में रविवार को रवि-पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर प्रथम पूज्य गणपति महाराज का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में संपन्न होगा।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि रवि-पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान गजानन का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद गणपतिजी को नवीन पोशाक धारण करवाकर पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सायंकाल मंदिर में 251 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि और विघ्न निवारण की कामना के साथ रक्षा सूत्र भी वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here