महिला सशक्तिकरण को नया मंच देगा ‘दिवालिशियस वुमेन ऑफ एक्सीलेंस’

0
53

जयपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने, आपसी नेटवर्किंग और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिवालिशियस ग्रुप की नई पहल ‘दिवालिशियस वुमेन ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ 2 नवंबर को जयपुर में होगा। होटल ग्रांड उनियारा में आयोजित समारोह में केरल की उद्यमी और दिवालिशियस मिसेज यूनिवर्स 2024 की विजेता श्यामला हलीमा मंच का आधिकारिक शुभारंभ करेंगी। उन्हें इस मंच का चीफ पैट्रन नियुक्त किए जाने की घोषणा भी होगी।

इस अवसर पर तमिलनाडु की लाइफस्टाइल कंसल्टेंट डॉ. सुधा दुत्तीश को ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। डॉ. सुधा पिछले 20 वर्षों से प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपचार सेवाएं दे रही हैं।

कार्यक्रम में मिसेज यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन से संबद्ध दिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता की चयनित फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का क्राउनिंग समारोह भी होगा। इसकी कोरियोग्राफी और निर्देशन राजस्थान ड्रीम्स के निदेशक गौरव प्रताप सिंह करेंगे।
इससे पहले मिसेज यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान, डॉ. सुधा दुत्तीश, श्यामला हलीमा और बॉलीवुड फैशन डिजाइनर संजय शर्मा ने क्राउन लॉन्च किया।

नरेश मदान ने बताया कि ‘दिवालिशियस वुमेन ऑफ एक्सीलेंस’ केवल पुरस्कारों और खिताबों तक सीमित मंच नहीं है। इसका उद्देश्य महिलाओं को नेटवर्किंग, सहयोग, सीखने और आगे बढ़ने के सार्थक अवसर देना है। यह मंच महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने, नए संबंध बनाने और एक-दूसरे की ताकत बनकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here