पांच हजार से अधिक गोवंश को खिलाया हरा चारा

0
56

जयपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राजस्थान इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन सेवा और गौसेवा के रूप में मनाया। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक गोवंश को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी के नेतृत्व में हुए आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोवंश को चारा खिलाकर सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने चिराग पासवान को फोन कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। चिराग पासवान ने गौसेवा के इस आयोजन की सराहना करते हुए बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना और सेवा भाव को प्रोत्साहित किया।

प्रहलाद सिंह पालड़ी ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जीव-जगत के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी दिन है। खुशी की सार्थकता तब बढ़ जाती है, जब उससे किसी जरूरतमंद का भला हो और किसी बेजुबान की भूख मिटे।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य मांगलिक अवसरों पर गौसेवा, पशु-पक्षियों के लिए भोजन और दाना-पानी की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य किए जा सकते हैं। इससे व्यक्तिगत खुशी सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से जुड़ती है।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उत्सव की सार्थकता उसकी भव्यता से नहीं, बल्कि उससे होने वाली सेवा और दूसरों को मिलने वाली मदद से तय होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here