दंत जांच एवं परामर्श शिविर में 42 मरीजों ने कराई जांच

0
35

जयपुर। महावीर नगर स्थित श्री महावीर साधना स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल क्लिनिक के शुभारंभ पर दंत जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 42 मरीजों ने दांतों की जांच कराई और उनकी देखभाल के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श लिया।

केंद्र के मंत्री सुरेश काला और प्रभारी नीरज गंगवाल ने बताया कि वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. प्रमिला महला जैन ने मरीजों की जांच कर उन्हें दांतों की सुरक्षा और देखभाल के तरीके बताए। डॉ. प्रमिला इम्प्लांट, ब्रेसेस एवं एलाइनर्स की विशेषज्ञ हैं।

इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, संस्थान के मुख्य समन्वयक जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन और सुरेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। श्री महावीर साधना संस्थान के अधीन संचालित इस केंद्र में रविवार से शुक्रवार तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शनिवार को अवकाश रहेगा। इस सुविधा से महावीर नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here