बाल सुधार गृह में जयपुर पुलिस का औचक निरीक्षण

0
30

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एवं स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओम प्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा सोमवार को राजापार्क के सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को 20 ग्राम गांजा, 4 मोबाइल फोन एवं 4 चार्जिंग एडेप्टर मिले।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि बाल सुधार गृह में औचक निरीक्षण के दौरान सीएसटी टीम एवं थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। इस दौरान 20 ग्राम गांजा,2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 कीपैड मोबाइल फोन तथा 4 चार्जिंग एडेप्टर सहित अन्य सामग्री मिली।

उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री के संबंध में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here