कालवाड़ रोड पर विकास के लिए जनभागीदारी की मिसाल: 90 प्रतिशत से अधिक अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाए

0
21
200 Officers of the Jaipur Development Authority Are Conducting Daily Public Hearings.
200 Officers of the Jaipur Development Authority Are Conducting Daily Public Hearings.

जयपुर। कालवाड़ रोड पर सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर जनभागीदारी की अनूठी मिसाल सामने आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की समझाइश और संवाद के बाद व्यापारियों एवं मकान मालिकों ने सड़क चौड़ीकरण की राह में बाधा बन रहे अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने शुरू कर दिए हैं। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की पहल पर महज 9 दिनों में 90 प्रतिशत से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी तरह की जबरन कार्रवाई नहीं करनी पड़ी।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की पहल पर 16 नवंबर को कालवाड़ रोड के करीब 250 व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के महत्व की जानकारी देते हुए प्रभावित व्यापारियों एवं मकान मालिकों से सहयोग की अपील की गई। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक असर हुआ और लोगों ने स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

कालवाड़ रोड सड़क परियोजना से 800 से अधिक दुकानें और 200 से ज्यादा मकान आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर प्रभावित होने के बावजूद व्यापारियों और मकान मालिकों का स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए आगे आना प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और आपसी सहयोग का उदाहरण है।

जेडीए की ओर से सड़क निर्माण कार्य का कार्यादेश पहले ही जारी किया जा चुका है। अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ सड़क विकास को भी गति मिलेगी।

कालवाड़ रोड पर नागरिकों की इस पहल ने दर्शाया है कि संवाद और जन सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को सहजता से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रशासन की संवेदनशीलता और नागरिकों की सहभागिता से बिना जबरन कार्रवाई के भी सार्वजनिक हित की परियोजनाओं को गति मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here