ओवरस्पीड कार से बुजुर्ग को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार

0
31
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सिंधी कॉलोनी कच्ची बस्ती में तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग को कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार भी जब्त कर ली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी सरला यादव के अनुसार घटना 27 नवंबर को दोपहर करीब 4:30 बजे सिंधी कॉलोनी कच्ची बस्ती में हुई थी। यहां घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे मोहन लाल (66) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार बुजुर्ग को कुचलते हुए आगे बढ़ी और सड़क किनारे खड़े ठेले को टक्कर मारकर पलट दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी सरला यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेज प्रकाश शर्मा (28), निवासी रामपुरा पावटा के रूप में हुई है। वह लालकोठी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के ऋण विभाग में कार्यरत है। आरोपी अपने दोस्त निशांत से कार उधार लेकर गया था। निशांत जवाहर नगर का निवासी है और एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता है।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी शुक्रवार को अपने दोस्त निशांत को कार लौटाने जा रहा था। कार में लगे नक्शे के माध्यम से रास्ता खोजते समय वह लोकेशन भूल गया और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते उसने कार से नियंत्रण खो दिया और बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल अशोक और धर्मपाल यादव ने अलग-अलग स्थानों के फुटेज के आधार पर कार की पहचान की। इसके बाद कार चला रहे आरोपी तेज प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here