ई-रिक्शा में व्यापारी के बैग से 70 हजार रुपये पार

0
37

जयपुर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार एक व्यापारी के बैग से 70 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी स्टोर से नकदी लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा में पहले से सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का शक जताया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने 27 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 12 नवंबर को दोपहर करीब 1:15 से 1:20 बजे के बीच हुई। व्यापारी अपने स्टोर से 70 हजार रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए निकला था। 500 रुपये के नोटों में रखी यह रकम उसने एक छोटे बैग में रखी थी।

बैंक जाने के लिए व्यापारी एक ई-रिक्शा में बैठ गया। उसमें पहले से दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। व्यापारी भी उनके साथ एक तरफ बैठ गया। बैंक के पास उतरने के बाद जब उसने किराया देने के लिए बैग संभाला तो उसकी चेन खुली हुई मिली। जांच करने पर बैग में रखे 70 हजार रुपये गायब मिले।

व्यापारी ने ई-रिक्शा चालक को रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक रिक्शा लेकर तेजी से मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ई-रिक्शा में सवार संदिग्धों और चालक की तलाश के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here