फर्जी आधार कार्ड से कमरा लेकर ठहरे प्रेमी युगल को पकड़ा

0
287

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का यूज किया। पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जहां पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची। होटल रूम का नक्शा-मौका बनाने पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाने के लिए खटखटाया।

रूम के अंदर एक प्रेमी युगल ठहरे हुए मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया। पुलिस ने होटल रुम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की।

कमरे में मिले प्रेमी युगल से उनके नाम-पता पूछा गया। जहां उन्होंने दौलतपुरा के रहने वाले बताकर अपना-अपना नाम पुलिस को बताया। होटल मे रुकने के कारण के बारे में पूछने पर जवाब नहीं दे सके। प्रेमी युगल से पुलिस ने अपनी-अपनी आईडी दिखाने के लिए कहा। दोनों ने आईडी उनके पास नहीं होने की पुलिस को बताया। होटल में रूम के लिए दी आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए।

होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी। होटल संचालक की ओर से प्रेमी युगल की ओर से दी गई आधार कार्ड की कॉपी दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी युगल ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड यूज करना बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here