धारदार चाकू सहित एक बदमाश गिरफ्तार

0
170

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनस खान निवासी सवाई माधोपुर हाल सांगानेर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

21 साल से अधिक पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 साल से अधिक पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपित वांरट जारी होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 साल से अधिक पुराने प्रकरण में स्थाई वारंटी नरेश कुमार निवासी नाहरगढ़ जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2003 के दर्ज मामले में स्थाई वारंट जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here