अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार

0
372
Three vicious vehicle thieves arrested
Three vicious vehicle thieves arrested

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत कार्रवाई करते हुए बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि चाकसू थाना ने जयपुर कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश दिनेश कुमार मीणा उर्फ दिल्लू निवासी झापदा जिला दौसा को निमोडिया मोड से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। साथ ही एक बिना नम्बर की दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम उत्तर ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 2.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी के साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि शास्त्री नगर थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने जयपुर पुलिस की ओर से शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लोेकेश निवासी भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 2.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी के साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here