विदेशी महिला के साथ सेल्फी लेने की होड़ में भीड़ ने की अभद्रता

0
40

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में स्थित जल महल के पास एक विदेशी युवती से फोटो खींचाने के बहाने उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पुलिस वायरल हुए वीडियो के आधार पर साइबर सेल की मदद से जांच शुरु का दी है।

थानाधिकारी हेमंत जनागल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक विदेशी महिला जलमहल की पाल पर घूमने के लिए आई थी। तभी कुछ युवकों ने उसे सेल्फी लेने के बहाने घेर लिया और जबरन उसके साथ सेल्फी लेने लग गए। शुरू में सामान्य फोटो क्लिक करने की बात लग रही थी, लेकिन जल्द ही स्थिति बिगड़ गई।

युवक महिला के बेहद करीब आ गए। एक युवक ने उसके गले में हाथ डालकर खींचने की कोशिश की, जबकि दूसरे युवक जबरन उसके साथ फोटो लेने लगा। वीडियो में विदेशी महिला स्पष्ट रूप से असहज दिख रही है, और वहां से निकलने का प्रयास कर रही है। हालांकि महिला ने इस मामले में कोई आपत्ति नहीं जताई है।

खुद सेल्फी खिंचवा रही थी। लेकिन युवकों की हरकत को देखते हुए जांच की जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद युवकों की पहचान की जा रही है। साइबर यूनिट की मदद से वीडियो के बारे में पता किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here