मोबाइल चोरी करने वाला शातिर बदमाश पकड़ा गया

0
226

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को पकडा है और उसके पास से चुराए गए दो मोबाइल भी बरामद किए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि खोह नागोरियान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले रामजीत मीना निवासी टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चुराए गए दो महंगे फोन भी बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here