शातिर महिला ने ग्राहक बन कर चुराए साढ़े चार लाख के गहने

0
155

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक शातिर महिला ग्राहक बन कर ज्वेलरी शॉप पर गई और ज्वेलरी से भरा लाखों रुपए के गहनों का बॉक्स चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित को वारदात की जानकारी महिला के फरार होने के बाद चली। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास उसकी तलाश करने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया ने बताया कि रामजी लाल सांगानेर,गोवर्धन नगर निवासी का आरोप है कि उनकी नीलम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे खरीदारी के बहाने दो महिलाएं आई। ग्राहक बनकर आई दोनों महिलाओं ने ज्वेलरी दिखाने का बोला। उनके आने के तुरंत बाद ही दो महिलाओं ओर आ गई।जिनके पीछे ही तुरंत दो महिला ओर आई उन्होने भी ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा। रामजी लाल चारो महिलाओं को ज्वेलरी दिखाने लग गया। लेकिन चारो महिलाओं को डिजाइन पसंद नहीं आए।

तभी पीड़ित गद्दी के पीछे लॉकर से और ज्वेलरी के बॉक्स निकाल कर लाया। इस दौरान नजर बचाकर महिलाओं ने ज्वेलरी का एक बॉक्स चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा लिया। कुछ देर बाद चारो महिलाएं दुकान से बाहर निकल गई।जिसके बाद रामजी लाल ने बॉक्स संभाले तो एक बॉक्स कम मिला। जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपए के सोने के गहने रखे हुए थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। लेकिन दोपहर में विधुत आपूर्ति ठप होने के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। पुलिस ने हुलिए के आधार पर चारों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here