सरस निकुंज में सजी कलात्मक पतंगों की झांकी

0
166

जयपुर। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में मकर संक्रांति पर ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार की पतंग झांकी सजाई गई। मंदिर का गर्भगृह और जगमोहन पतंगों से सजाया गया।

श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि ठाकुरजी को तिल के लड्डू, फीणी सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। ब्रज से आए रसियाओं ने ठाकुरजी के समक्ष ब्रज भाषा की रचनाओं का श्रवण कराया। श्री सरस परिकर की ओर से सभी का सम्मान किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी, पुरानी बस्ती के गोपीनाथ जी, रामगंज बाजार के लाड़लीजी सहित अनेक मंदिरों में भी मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मंदिरों के बाहर किया दान-पुण्य

मकर संक्रांति पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके चलते दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गोविंद देवजी, ताडक़ेश्वर जी, गोपीनाथ जी सहित अन्य मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के बाद दर्शनार्थियों ने बाहर बैठे जरुरतमंदों को दान-पुण्य किया। भक्तों ने गरीबों को गर्म कपड़े, तिल के लड्डू का दान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here