जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पकडा है और उसके पास से पचास ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी राशि के सात हजार रुपये की राशि सहित मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर राकेश सैनी निवासी चाकसू को गिरफ्तार कर उसके पास से पचास ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी राशि के सात हजार रुपये की राशि सहित मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित यह मादक पदार्थ स्मैक मध्यप्रदेश से लेकर जयपुर में सप्लाई करना बताया है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।




















