जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने कार से पर्स चुराने वाली एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कमल नयन ने बताया कि गिरफ्तार महिला अनुपमा शर्मा (45) जवाहर नगर की रहने वाली है। आरोपी महिला ने राजापार्क खरीदारी के लिए आई पति-पत्नी के दुकान में जाते ही उनकी कार में रखा पर्स चोरी कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ था। पुलिस ने महिला के कब्जे से चुराया गया पर्स, जिसमें मोबाइल, 6 हजार रुपए सहित जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
- Advertisement -