जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली यज्ञ संपन्न कराएगी। यज्ञ में कोई भी आहुतियां अर्पित कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं हैं। यह यज्ञ अपने आप में अनूठा होगा। यज्ञ के बाद किसी को भी पैसे देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
देव दक्षिणा के रूप में श्रद्धालु यज्ञशाला में एक बुराई छोडऩे का संकल्प लें यही पर्याप्त है। उसके बदले में एक अच्छाई ग्रहण करने का प्रण भी लेना होगा। बुराइयों और अच्छाइयों की एक लिस्ट यज्ञशाला में लगी होगी। सभी श्रद्धालुओं को ज्ञान प्रसाद के रूप में पुस्तक दी जाएंगी। टाइम मैनेजमेंट की सीख देने के लिए निर्धारित समय नौ बजे तक यज्ञशाला में बैठने वालों का सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा।




















