नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

0
187
rape
rape

जयपुर। सिंधी कैम्प थाना इलाके की होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मिलने बुलाकर आरोपी परिचितों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस संबंध में पीडिता ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि बाड़मेर की रहने वाली युवती ने ममला दर्ज करवाया है कि परिचित होने के कारण वह आरोपियों को जानती है। बातचीत होने के दौरान आरोपियों ने मिलने के बहाने उसे सिंधी कैंप स्थित होटल बुलाया। जहां मिलने होटल पहुंचने पर आरोपियों ने धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश आने पर खुद के साथ दुष्कर्म होने का पता चला। विरोध करने पर उसको कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here