दोस्ती गांठकर युवती से दुष्कर्म

0
169
rape
rape

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में दोस्ती गांठ कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को मिलने होटल बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच थानाधिकारी विनोद सांखला कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि गांधी नगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी सोशल मीडिया पर नगेन्द्र सिंह निवासी खातीपुरा से बातचीत हुई थी। सोशल मीडिया पर चेट के दौरान मोबाइल नंबर लेकर एक-दूसरे से बात करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी नगेन्द्र सिंह ने उसे अपने प्यार के जाल में फांस लिया। दबाव बनाकर मिलने के बहाने जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में बुलाकर जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देहशोषण करता रहा। काफी समय बीतने पर पीड़िता के शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here