शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म

0
93

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में एक युवक ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दो साल बीत जाने के बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने थाने पहुंच आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि युवती का आरोप है कि वर्ष-2022 में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। लगातार बातचीत होने के कारण दोनो में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोपी युवक ने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के बहाने से बुलाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद वो दो साल तक पीड़िता की आबरु से खेलता रहा। युवती ने दो साल बाद शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here