राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर में सजेगी शौर्य की महफिल: डीजीपी राजीव शर्मा

0
38
A grand celebration of valor will be held in Jaipur on Rajasthan Police Foundation Day: DGP Rajiv Sharma
A grand celebration of valor will be held in Jaipur on Rajasthan Police Foundation Day: DGP Rajiv Sharma

जयपुर। राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास और अटूट अनुशासन का प्रतीक राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस इस वर्ष भी भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

डीजीपी राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्थापना दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं होगा,बल्कि सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय और जिला स्तर के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण अनुशासन और समन्वय के साथ पूरे किए जाएं।

डीजीपी शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय परेड में जयपुर में पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन होगा। वहीं सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की संस्कृति और पुलिस बैंड का मनमोहक प्रदर्शन। इसके साथ ही बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सामयिक विषयों पर सेमिनार सहित पुलिस इकाइयों में सामूहिक प्रीतिभोज यानी बड़ाखाना का आयोजन होगा।

16 अप्रैल को जयपुर में होने वाले मुख्य समारोह के साथ-साथ राज्य की सभी पुलिस रेंजों, जिलों और इकाइयों में भी उत्सव मनाया जाएगा। सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था और गरिमा को बनाए रखते हुए पुलिस की कार्यकुशलता को जनता के सामने प्रभावी ढंग से पेश किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here