श्री गोविंद देव जी मंदिर में आज होगा भव्य फागोत्सव

0
45
A grand festival of colours will be held today at Shri Govind Dev Ji Temple.

जयपुर। गुलाबी नगरी के आराध्य धाम श्री गोविंद देव जी मंदिर में मंगलवार, की दोपहर 12:15 से 3 बजे तक भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) जयपुर के तत्वावधान में सुरेंद्र सिंह डोबर, सुमित्रा कंवर एवं भरत सिंह के सौजन्य से होगा।

फाग उत्सव के दौरान मंदिर परिसर फूलों की होली, इत्र वर्षा और भक्तों की उमंग से भक्ति रस में सराबोर रहेगा। राजस्थान की लोक संस्कृति से सजे चंग धमाल तथा मधुर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे।

वहीं भजन संध्या में अंकुर तिवाड़ी (भरतपुर), मनीष गर्ग (घी वाला), रेहांश गर्ग (घी वाला), पंकज अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, मनीष शर्मा एवं शुभम आर्ट ग्रुप (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here