सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी से निकली भव्य मंगल कलश यात्रा

0
47

जयपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को कोटा में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहरवासियों को आगामी श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

संस्थान के बोध प्रकल्प के अंतर्गत निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति का संदेश देना और लोगों को आध्यात्मिक जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं अनेक सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा को दिव्य स्वरूप प्रदान किया। पूरे मार्ग में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

इस दौरान श्रद्धालुओं को बताया गया कि आध्यात्मिक ज्ञान यानी ब्रह्मज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर सच्ची शांति का अनुभव कर सकता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज में विश्व शांति, आध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने का आह्वान भी किया।

संस्थान की ओर से बताया गया कि 15 से 21 मार्च 2026 तक शुभम रिसॉर्ट, कोटा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। भव्य मंगल कलश यात्रा के माध्यम से शहरवासियों तक कथा का दिव्य संदेश पहुंचाते हुए श्रद्धालुओं को इसमें भाग लेने का निमंत्रण दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here