जयपुर। मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी रोड़ पर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी मंदिर में शनिवार को समस्त गोल्यावास वासियों के तत्वावधान में भव्य जागरण के साथ विशाल पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
शनिवार को नीमड़ी वाले बालाजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसके पश्चात उन्हे चमेली के तेल में सिंदूर अर्पण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और गंदे की माला से अलौकिक तरीके से सजाया गया। जिसके पश्चात बाबा को हलूवा ,पूडी, दाल की पकौड़ी का भोग अर्पण किया गया। मंदिर प्रांगण के बाहर खाली पड़ी जगह में तीन ट्रैक्टर -ट्रॉली की मदद से भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के पीने के पानी की व्यवस्था की गई।
विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन
गोल्यावास के स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गत 35 वर्ष से नीमड़ी वाले बालाजी मंदिर में स्थानीय लोग आपसी सहयोग से पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन करते आ रहे है और इस बार भी हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की है। इसी के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें भजन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबुर कर दिया है।




















