नेपकिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात दमकलों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू

0
211

जयपुर। मनोहरपुरा थाना इलाके में शनिवार को सेनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने पर फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कंट्रोल से बाहर हो गई। इस पर फायरब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जयपुर सिटी और ग्रामीण के दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 4 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सेनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री मनोहरपुर स्थित मंगलम इंडस्ट्रीज में है। फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे के आग लगी थी।

थानाधिकारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि फैक्ट्री अशोक चौधरी की हैं। आग के दौरान अधिकांश लोग लंच पर गए हुए थे। फैक्ट्री में किसी के भी होने की कोई जानकारी नहीं हैं। सात दमकलों ने मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके से लोगों को हटा दिया है। बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया हैं। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री मालिक अशोक चौधरी को भी जानकारी दे दी गई है।
थानाधिकारी ने बताया कि अशोक चौधरी की यहां पर दो फैक्ट्री हैं।

आग लगने वाली फैक्ट्री में 45 मजदूर काम करते हैं। शॉर्ट सर्किट से जैसे ही आग लगी जो मजदूर लंच पर नहीं गए थे, वे भी बाहर निकल भागे। अशोक चौधरी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक है। सभी मजदूर सुरक्षित हैं। फायरमैन मुकेश यादव ने बताया कि आग की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर चौमूं और मनोहरपुरा से गाड़ियां मंगवाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here