नाहरगढ़ की पहाड़ी से जीप गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

0
194

जयपुर। नाहरगढ थाना इलाके में स्थित नाहरगढ़ की पहाड़ी से दौ सौ फीट की ऊंचाई से एक जीप गिर जाने से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सिविल डिफेंस की टीम ने जीप को बीच रास्ते से हटाया। इस मामले की जांच सड़क दुर्घटना थाना पश्चिम कर रही है।

हेड कांस्टेबल हंसराम ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना आई थी कि नाहरगढ़ की पहाड़ी से दौ सौ फीट की ऊंचाई से एक जीप गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। जिन्हें एसएमएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इनकी पहचान मजदूर नगर निवासी उत्तम सिंह,जाजू सिंह मौंटू सिंह के रूप में हुई है। जीप असंतुलित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई थी और डिवाइडर से टकरा गई। बड़ी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया। जीप तेज रफतार में थी और इस वजह से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ये हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here