हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली कलश शोभायात्रा

0
41
A Kalash procession was held on the occasion of Hanuman Janmotsav.
A Kalash procession was held on the occasion of Hanuman Janmotsav.

जयपुर। करतारपुरा स्थित श्री मनसापूरण हनुमान मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर महंत राधेश्याम लल्लू महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में श्री मनसापूरण हनुमान जी के चित्र की आकर्षक झांकी और प्रतिमा को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैण्ड-बाजों और लवाजमे के साथ निकली यात्रा में महिलाएं कलश लेकर मंदिर से रवाना हुईं। श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल रहे।

यह शोभायात्रा करतारपुरा, महेश नगर, 80 फीट रोड और सैनी कॉलोनी होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में सामूहिक रामायण पाठ, 4100 दीपकों के साथ ढोल-ताशों के बीच भगवान की महाआरती की गई तथा बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया।

गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह 8 बजे पंचामृत दुग्धाभिषेक एवं रुद्र पाठ का आयोजन होगा। साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन होंगे। शाम को 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here