श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में निकलेगी 551 महिलाओं की कलश यात्रा

0
25

जयपुर। श्री साईं नाथ सेवा धाम समिति के तत्वावधान में व श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन शनिवार से राजापार्क,सिंधी काॅलोनी के स्वामी सर्वानंद पार्क में किया जाएगा। 13 मार्च तके चलने वाले इस आयोजन में व्यास पीठ से जगदगुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती जयपुरवासियों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

आयोजन से जुड़े निवर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 2 बजे से आदर्शनगर के भाटिया भवन से 551 महिलाओं की निकलने वाली कलश यात्रा से होगा। बैंड बाजे के साथ निकलने वाली इस कलश यात्रा का विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल राजापार्क,सिंधी काॅलोनी के स्वामी सर्वानंद पार्क पहुंचेगी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि जब यह कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी,वहीं पर व्यास पीठ से जगदगुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती भागवत कथा के महात्म्य सहित अन्य प्रसंगोें की कथा सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के तहत 8 को श्री शुक्रदेव जी का आगमन व चतुश्लोकी भागवत 9 को ध्रुव चरित्र व प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाएंगे।

महोत्सव के तहत 10 को भगवान श्री रामचरित्र व श्रीकृष्ण चरित्र के बाद नंदोत्सव मनाया जाएगा। 11 को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला के बाद गोवर्धन पूजा व 56 भोग सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 12 को रासलीला के बाद रुकमणि विवाह की कथा के बाद अंतिम दिन सुदामा चरित्र,परीक्षित मोक्ष के बाद कथा की पूर्णाहुति के बाद पोथी विदाई होगी। कथा राेजाना साम 4बजे से रात्रि 8बजे तक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here