सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0
33
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के पटवार हल्का भगेगा की महिला पटवारी सुमन कुमारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार ब्यूरो की सीकर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके पिता और चाचा का नाम जमाबंदी में दुरुस्त करने की एवज में महिला पटवारी सुमन कुमारी की आरे से सात हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिस पर एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद सीकर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी सुमन कुमारी को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here