July 1, 2025, 2:44 am
spot_imgspot_img

शादी का झांसा देकर एक प्रेमी ने किया युवती से दुष्कर्म

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक प्रेमी द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि विरोध करने पर आरोपित प्रेमी ने शादी करने का वादा किया और शादी करने के नाम पर चार साल तक देहशोषण करता रहा। इस संबंध में थाने में पीड़ित युवती ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर की रहने वाली युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपित युवक से उसकी बातचीत थी। मिलने-जुलने पर बातचीत के दौरान आरोपित ने अपने प्रेम के जाल में फांस लिया। मिलने के बहाने घर आने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोप लगातार उसका देह शोषण करने लगा। पिछले चार साल तक शादी करने का झूठ बोलकर आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित प्रेमी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles