सिरफिरे ने युवती का पीछा कर की छेड़छाड़

0
237

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में 19 वर्षीय की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घर लौटते समय आरोपी उसका पीछा करता है। रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट कर दोस्ती करने का दबाव बनाया। मामले की जांच एसआई वसुंधरा कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी 19 वर्षीय एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि पिछले डेढ़ महीने से एक लड़का उसका पीछा करता है। शाम को वापस घर लौटते समय पीछे-पीछे चलकर अश्लील कमेंट करता है। घर पर आकर गेट पर लेटर चिपका कर चला जाता है। आए दिन पीछा कर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है।

गुरुवार शाम को घर लौटते समय सुनसान जगह पर अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अश्लील कमेंट करने लगा। भागकर घर पहुंचने पर आरोपी पीछे-पीछे आ गया। घर पहुंचकर परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। मुरलीपुरा थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here