एक सिरफिरे ने पेट्रोल डाल कर दो बाइकों में लगाई आग

0
238

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में एक सिरफिरे युवक द्वारा पेट्रोल डालकर दो बाइक्स में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टीला नम्बर-6 कच्ची बस्ती जवाहर नगर निवासी कालूराम खटीक ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। पन्द्रह मई को सुबह पडौसी दुकानदार ने उसे सूचना दी कि उसकी बाइक में आग लगी हुई है। इसके अलावा एक अन्य बाइक भी जल रही है।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो आकाश सांखला एक गाडी से पेट्रोल निकालकर रोड से उस पार जाता नजर आ रहा है। इस पर उन्हें शक है कि आकाश सांखला ने ही उनकी बाइक में आग लगाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here