नशे के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी : पायलट

0
39
A mass movement against drug abuse is necessary: ​​Pilot
A mass movement against drug abuse is necessary: ​​Pilot

जयपुर। एनएसयूआई राजस्थान की ओर से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से “युवाओं का युद्ध – ड्रग्स के विरुद्ध” नशामुक्ति जनजागरण अभियान के तहत विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जगतपुरा में “छात्र संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रहे।

इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को जागरूक होकर नशे से दूर रहना चाहिए और इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना होगा।

विनोद जाखड़ ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और सपनों को खत्म कर रहा है। एनएसयूआई इस बुराई के खिलाफ हर कॉलेज, विश्वविद्यालय और गांव तक जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

कार्यक्रम के अंत में जाखड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान विश्वविद्यालय डायरेक्टर के. राम बगेडिया, विधायक मनीष यादव, विधायक पीतराम काला, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here