गृह क्लेश से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
251
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में गृह क्लेश से परेशान होकर एक अधेड़ ने अपने ही गम्छे से पेड़ पर फंदा बनाकर उससे लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि मूलता अनुपगढ़ हाल गणेश विहार निवासी सुरेश सुथार (55) रविवार को अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था। रविवार देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नही चला। बार-बार मोबाइल पर कॉल करने पर मोबाइल फोन स्वीच ऑफ आया। सोमवार को उसके बेटे ने अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई।

सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी की रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट के पीछे एक पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त मोबाइल फोन के आधार पर की। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here