एक देशी पिस्टल-आठ जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश गिरफ्तार

0
221
A miscreant arrested with a country-made pistol and eight live cartridges
A miscreant arrested with a country-made pistol and eight live cartridges

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हथियार सहित पकड़ा है। जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप राज शर्मा निवासी दौसा को थाना इलाके में स्थित इंदिरा गांधी नगर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध हथियार एक देशी पिस्टल सहित आठ जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here