बांगड अस्पताल के बाहर खड़े युवक से मोबाइल छीन ले गया बदमाश

0
278
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। बांगड़ अस्पताल के बाहर खड़े युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गया। घटना के सम्बंध में पीडित ने एसएमएस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी मुस्ताक अली अपने रिश्तेदार से मिलने एसएमएस अस्पताल आया था बांगड़ अस्पताल के बाहर खड़ा रहने के दौरान पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गया। घटना 4 जुलाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीज के दो मोबाइल वार्ड से चोरी

गणपति नगर स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीज के बैड पर से चोर दो मोबाइल ले गए। घटना के सम्बंध में पीडित ने बेटे ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ चूरू निवासी विजेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पिता रेलवे अस्पताल में भर्ती है। वह किसी काम से बाहर चला गया। इसी दौरान एक बदमाश उसके पिता के बैड पर रखे दो मोबाइल उठाकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here