जयपुर। दुर्गापुरा पुलिया के समीप होप हॉस्पिटल के पास चलती हुई एक्सयूवी कार में बुधवार देर रात अचानक से आग लग गई। जिसके बाद मुख्य मार्ग पर हड़कंप मंच गया। कार के बोनट से धुंआ निकलता देख चालक ने बड़ी ही सूझबुझ से कार को सड़क किनारे रोकी और पति-पत्नी ने बाहर कूद कर अपनी जान बचाई।
दम्पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले ही महज 10 मिनट में आग कार में पूरी तरह फैल गई और जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।
थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात दुर्गापुरा पुलिया के समीप होप हॉस्पिटल के पास चलती हुई एक्सयूवी कार में अचानक से आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख दम्पति ने तुरंत कार को साइड में लगाया और बाहर की ओर कूद कर अपनी जान बचाई।
राहगीरों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर 10 मिनट में आग पर काबू पाया।
लेकिन आग पर काबू पाने से पहले कार पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है इस मामले में फिलहाल किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।




















