लोहार परिवार पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर जेवरात लूटने वाला छैमार गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
44
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में दुकान में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हथौड़े से वार कर लूटपाट करने वाले छैमार गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो देशभर में सिर पर वार कर लूट करने की वारदातों के लिए कुख्यात है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मुहाना थाना क्षेत्र में दुकान में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हथौड़े से वार कर लूटपाट करने वाले छैमार गैंग के शातिर बदमाश मक्कु उर्फ फौजी (32) निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल खानाबदोश जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित देशभर में सिर पर चोट मारकर लूट करने वाली कुख्यात ‘छैमार गैंग’ का सक्रिय सदस्य है । आरोपी इससे पहले मध्यप्रदेश के शिवपुरी में भी इसी तरह की वारदात में ग्वालियर जेल में बंद रह चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था ।

थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 फरवरी की सुबह सूचना मिली थी कि मुहाना मोड़ स्थित एक लोहे की दुकान में सो रहे सोहन लाल लोहार के परिवार पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है । हमलावर ने परिवार के तीन सदस्यों के सिर पर हथौड़े से जानलेवा वार किए और महिलाओं के कान, नाक व गले से जेवरात छीनकर फरार हो गया । घायलों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीएसटी, डीएसटी और मुहाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गयी । जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पास के एक डेरे से मक्कु उर्फ फौजी नाम का व्यक्ति वारदात के बाद से गायब है । पुख्ता मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सवाई माधोपुर पुलिया के पास से आरोपी को दबोच लिया ।

भागने के प्रयास में आरोपी चोटिल भी हो गया। पुलिस अब आरोपी से लूटे गए माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है । इस कार्रवाई में सीएसटी के निरीक्षक सुनील, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और मुहाना थाने की विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here