जयपुर में युवक का अपहरण कर लूट: कार में मारपीट कर ऑनलाइन ठगे 1.50 लाख

0
46
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर । राजधानी जयपुर  करणी विहार थाना इलाके में अपहरण कर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक युवक को कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट की और ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए 1.50 लाख रुपए वसूल लिए। वारदात के बाद आरोपी युवक को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कुचामन निवासी प्रमुराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है  कि 9 अप्रैल की देर रात करीब 1:30 बजे वह 200 फीट बाइपास पर ब्यावर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली रोड की ओर से एक कार आई, जिसे उसने हाथ देकर रुकवाया।

कार में चालक के साथ आगे वाली सीट पर एक महिला और पीछे एक युवक बैठा था। ब्यावर जाने की बात कहने पर महिला ने भी खुद के ब्यावर जाने की बात कही, जिस पर वह कार की पिछली सीट पर बैठ गया।

कुछ दूरी तय करने के बाद एक और युवक कार में बैठ गया। इसके बाद पीछे की सीट पर बैठे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और रुपये की मांग करने लगे। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और धमकाकर ऑनलाइन पेमेंट ऐप का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से 1.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

वारदात के बाद बदमाश युवक को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। किसी तरह मदद लेकर पीड़ित करनी विहार थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here