हथौड़े से वार कर गरीब परिवार से लूटपाट

0
157

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में मुहाना मोड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने गहरी नींद में सो रहे गरीब परिवार पर हथौड़े से वार कर तीन जनों को गंभीर रुप से घायल कर दिया।

जिसके बाद अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले व कानों में पहने सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल हो नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को जयपुर ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मुहाना मोड़ के समीप कच्चे मकानों में लुहारों के करीब 10 -15 परिवार रहते है। बुधवार देर रात अज्ञात बदमाश ने गहरी नींद में सोते हुए सोमजी (55) उसकी पत्नी संतोष (50) व उसकी बेटी के सिर पर हथौड़े से जान लेवा हमला कर दिया और महिला के गले ,हाथ व कानों में पहने सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास में रहने वाले परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उन्हे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे ट्रॉमो सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश भी की। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here