गोविंद देवजी मंदिर से आज निकलेगी 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा

0
43
Thakurji wore black attire in Govind Devji temple
Thakurji wore black attire in Govind Devji temple

जयपुर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में अवधूत सिद्धयोगी बाबा बालनाथजी महाराज के शिष्य बस्तीनाथ महाराज के सान्निध्य में लुनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ का आयोजन 10 से 15 फरवरी तक किया जाएगा। मंगलवार सुबह दस बजे गोविंद देवजी मंदिर से विशाल कलश यात्रा रवाना होगी। सुबह सात बजे कलशों का पूजन होगा।

यज्ञाचार्य डॉ. कमलेश शास्त्री प्रधान कलशों का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन, प्रायश्चित संकल्प, नांदी श्राद्ध एवं दस स्नान संपन्न कराएंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पूजन कर कलश यात्रा को रवाना करेंगे। कलश यात्रा नगर भ्रमण करती हुई लूणियावास स्थित आश्रम पहुंचेगी, जहां विधिवत महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। आश्रम की ओर से 51 हजार कलशों की व्यवस्था की गई है। इतने ही पुरुषों के ध्वज लेकर चलने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here