नेट-थियेट पर एक री मैं तो प्रेम दीवानी

0
542
A re Main to Prem Deewani on Net-Theatre
A re Main to Prem Deewani on Net-Theatre

जयपुर। नेट-थियेट कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ए‌‌ री मैं तो प्रेम दीवानी कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार भजन गायक नवल डांगी ने अपनी सुरीली आवाज में भजन की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की दर्शक भक्ति रस में हिलोरे लेने लगे।

नेट-थियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि कलाकार नवल ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सुप्रसिद्ध भजन अति मधुर नाम राधा का,राधा का से की ।इसके बाद उन्होंने भजन राम कहो राम कहो राम कहो बावरे को बड़े ही सरीले अंदाज में सुना कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया । उसके बाद उन्होंने राजस्थान का सुप्रसिद्ध भजन ए री मैं तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोई को बड़े ही मनोयोग से गाकर अपनी गायिकी का परिचय दिया ।

अंत में कलाकार नवल डांगी ने सुप्रसिद्ध भजन म्हारा जूना जोशी राम मिलन कब होसी की प्रस्तुति से दर्शकों को रिझाया। कार्यक्रम का संचालन पं. आलोक भट्ट ने किया। इनके साथ हारमोनियम पर प्रसिद्ध कलाकार शेर खान ने अपनी सुरीली संगत से इस संध्या को खुशनुमा बना दिया।

इनके साथ तबले पर बरकत हुसैन ने अपनी उंगलियों का जादू दिखा कर भजन संध्या को परवान चढ़ाया । कार्यक्रम में जगदीश चंद्र मोठिया ने सितार की संगत से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी । प्रकाश मनोज स्वामी, कैमरा मिहिजा शर्मा एवं संगीत विनोद सागर गढवाल ने किया। मंच सज्जा अंकित शर्मा नोनू एवं जीवितेश शर्मा की रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here