छह किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार

0
307

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने जयपुर पुलिस की ओर से शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से छह किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित ब्रिकी राशि दो लाख दस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद की है। पुलिस मास्टर माइन्ड सप्लायर की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले धनराज सांसी निवासी टोडारायसिंह जिला टोंक हाल मानसरोवर जयपुर को थाना इलाके में स्थित नारायण सागर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से छह किलों अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित ब्रिकी राशि दो लाख दस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here