जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत विद्याधर नगर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 02 ग्राम 33 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) दिगंत आनन्द ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने विद्याधर नगर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले अमन कुमावत (32) निवासी हरमाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 02 ग्राम 33 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की है। आरोपित मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स आस पास में निवास करने वाले मजदूर एवं युवावर्ग को बेचता है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




















