मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सहित एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
244

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत चित्रकूट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 9.14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और 7 हजार 900 रुपये सहित वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी जब्त किया ह। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत चित्रकूट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले तस्कर हरिओम प्रजापति निवासी हीरापुरा करणी विहार को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और 7 हजार 900 रुपये सहित वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपित से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here