जयपुर। जैन युवा एवं महिला संगठनों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में शनिवार 8 मार्च को भट्टारकजी की नसियां में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘वुमेन्स पावर-2025’ महिलाओं के उत्थान की कड़ी में विशेष आयोजन होगा।
आयोजन के सम्बन्ध में शुक्रवार को भट्टारक जी की नसियां में महिला संगठनों की विशेष सभा आयोजित हुई ।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला मण्डलों एवं जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी फारम की पदाधिकारी शामिल हुई।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर गत 10 वर्षो से लगातार महिला उत्थान के लिए यह विशेष आयोजन करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष शनिवार 8 मार्च को यह आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे से होने वाले विशेष आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ,नारी गौरव सम्मान, समाज की महिला प्रतिभाओं का सम्मान, नारी उत्थान व मोटिवेशनल उदबोधन, महिलाओं के स्वास्थ्य पर टाक शो, नृत्य नाटिका सहित मनोरंजन के कई कार्यक्रम होगें।
गौरवमयी अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ग्रेटर नगर निगम की महापौर डाॅ सौम्या गुर्जर, हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव सहित महिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज सेविकाओं को आमंत्रित किया जाएगा । महिला स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा, समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष उदबोधन होगें। कार्यक्रम के लिए महिलाओं का विशेष ड्रेस कोड तय किया जाएगा। सभी महिलाओं को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
होली मिलन समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम शाम को
शुक्रवार 21 फरवरी को हुई मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि शनिवार 8 मार्च को ही सायंकाल भट्टारक जी की नसियां में समाज के गणमान्य श्रेष्ठीजन एवं युवाओं के लिए होली मिलन समारोह रखा गया है।इस मौके पर फूलों की होली, चंग ढप धमाल मस्ती रंगारंग फागोत्सव, रंगारंग कार्यक्रम के साथ बालीवुड सिंगर अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।मीटिंग का शुभारंभ विश्व शांति प्रदायक णमोकार महामंत्र के तीन बार सामूहिक उच्चारण से किया गया।
प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने की। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष बैद, जिला अध्यक्ष संजय पाण्डया,कार्याध्यक्ष कमल सरावगी, भारतभूषण जैन, जिला महामंत्री सुभाष बज, जिला पदाधिकारी पूनम चांदवाड, रेखा पाटनी, एडवोकेट बरखा जैन सहित महिला संगठनों की निशा जैन, नीतू मुल्तान, मैना गंगवाल, रश्मि छाबड़ा, अम्बिका सेठी, किरण बगडा,कल्पना जैन, सुशीला जैन एवं बडी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
मीटिंग में महिला उत्थान एवं आयोजन के सम्बन्ध में महिलाओं द्वारा कई सुझाव दिए गए। राजस्थान जैन सभा जयपुर में सह वृत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने जाने पर पूनम चांदवाड का स्वागत किया गया।