तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर

0
91

जयपुर। जामडोली थाना इलाके में स्थित जयपुर-आगरा टनल के पास बुधवार देर रात को एक कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार कार सवार कार को मौके पर छोड भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएमएस ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।,तीनों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले की जांच सडक दुर्घटना थाना पूर्व की ओर से की जा रही है।

दुर्घटना थाना पूर्व एएसआई ईस्वर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली थी की कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएमएस में भर्ती करवाया। पुलिस ने कार और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

चिकित्सकों के अनुसार बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट है और वहीं पीछे बाइक पर बैठे दोनों युवक के हाथ और पैर में फैक्चर हुआ है।बाइक और कार की भिड़ंत के बाद कार चालक कार लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कार जाम होने जाने के कारण चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here