तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे तीन मजदूरों को कुचला

0
36

जयपुर। राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार कार से दुर्घटना होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस हादसों को रोकने के लिए तमाम हथकड़े अपना रहीं है। इसके बावजुद भी आए दिन दुर्घटना होती नजर आ रहीं है। मंगलवार— बुधवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार कार ने विधाद्यर नगर थाना इलाके में साईकिल से घर जा रहे तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व वहीं दूसरे मजदूर ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि कि मंगलवार— बुधवार की मध्यरात्रि क्रॉस मॉल के पास चारों मजदूर मैरिज गार्डन से कैटरिंग का काम करने के बाद अलग-अलग साइकिल से जालूपुरा स्थित अपने किराए के मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों मजदूरों को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद विधाधर नगर पुलिस व भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल भिजवाया। वहीं चिकित्सकों ने देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू (45) बालेश्वर ,ओडिशा निवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अमूल्य ने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया। वही गंभीर रुप से घायल संग्राम का उपचार जारी है।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया बुधवार देर रात 18 से 20 मजदूर साइकिलों से अपने घर लौट रहें थे। तभी तेज रफ्तार कार ने क्रॉस मॉल रोड़ पर उन्हे कुचल दिया । जिससे कई मजदूरों को चोट आई। लेकिन एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उपचार दौरान दूसरे मजदूर ने दम तोड़ दिया। हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में कई मजदूरों ने शिकायत ही दर्ज नहीं कराई है। जबकि इस मामले में कई अन्य मजदूरों को भी चोट आई है।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी मजदूर दूसरे राज्यों के रहने वाले है और यहां जयपुर के जालूपुरा इलाके में किराए का कमरा लेकर कैटरिंग का काम करते है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार कार चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस इस मामले में कैटरिंग ठेकेदार से भी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत, एसीपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर उन्हें शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here