तेज रफ्तार थार ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को मारी टक्कर

0
99

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में तेज रफ्तार थार ने पति-पत्नी सहित तीन जनों को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और थार को लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर सडक दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि झोटवाड़ा इलाके में स्थित गणेश कॉलोनी निवासी पवन कुमार सोनी (33), उसकी पत्नी साक्षी (30) और साली उर्वशी (26) अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान निवारु रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास तेज रफ्तार थार ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर तीनों के गिरने के बाद थार चालक साईड कट मार कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने थार चालक की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here